Hardoi : इनरव्हील क्लब डीओडी ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सामग्री वितरण शुरू
इस नेक पहल की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष पारुल तिवारी और समाजसेवी सुरेश चंद्र तिवारी ने की। उन्होंने बिलग्राम सीएचसी में मरीजों को पोषण सामग्री वितरि
हरदोई के इनरव्हील क्लब डीओडी ने बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज करा रहे पांच टीबी मरीजों को गोद लिया है। क्लब ने इन मरीजों की मदद के लिए एक साल तक हर महीने पोषण सामग्री देने का फैसला किया है। इसमें मूंगफली, चना, गुड़, सोयाबीन, सत्तू और प्रोटीन पाउडर शामिल हैं। यह सामग्री मरीजों के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करेगी।
इस नेक पहल की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष पारुल तिवारी और समाजसेवी सुरेश चंद्र तिवारी ने की। उन्होंने बिलग्राम सीएचसी में मरीजों को पोषण सामग्री वितरित की। इस पूरे कार्यक्रम का वित्तीय सहयोग सुरेश चंद्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में टीबी कार्यक्रम के अधीक्षक रजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी कपिलदेव त्रिपाठी, टीबी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सराफत खान, टीबी चैंपियन इसराखान और समाजसेवी सीमा विश्वास मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और मरीजों के जल्द ठीक होने की कामना की।
What's Your Reaction?











