Hardoi News: विकास खण्ड भरावन में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। 

जनपद हरदोई के ब्लॉक संसाधन केंद्र, भरावन पर स्कूल चलो अभियान रैली, नवीन शैक्षिक सत्र 2025- 26 में पुस्तक वितरण कार्यक्रम...

By INA News Desk
Apr 3, 2025 - 18:48
48 Views
Hardoi News: विकास खण्ड भरावन में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। 

Hardoi News: जनपद हरदोई के ब्लॉक संसाधन केंद्र, भरावन पर स्कूल चलो अभियान रैली, नवीन शैक्षिक सत्र 2025- 26 में पुस्तक वितरण कार्यक्रम, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवम ए आर पी सम्मान समारोह का आयोजन 3 अप्रैल को किया गया। स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' व विधायिका अलका अर्कवंशी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ बृजेश कुमार त्रिपाठी के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली ब्लॉक संसाधन केन्द्र से बैंड बाजा व सजे हुए नामांकन रथ के साथ नारे लगाते हुई अपने निर्धारित मार्ग से विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करते हुए अपने गंतव्य पर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ ही विकासखण्ड के शिक्षकों ने बाइक रैली द्वारा प्रतिभाग किया।

इसके साथ ही ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर सेवानिवृत्त शिक्षकों व एआरपी शिक्षकों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायिका ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर शुरूआत की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी सुनकर आत्मसात किया।

इसके बाद पीएस रामपुर कनौरा, पीएम श्री विद्यालय राममदारपुर व कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायिका द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों सतीश चन्द्र चौरसिया, लालाराम, विनोद कुमार सिंह तथा सुमन डायल को अंगवस्त्र पहनाकर, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर तथा निपुण आकलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ए आर पी शिक्षकों सचिन मिश्रा, रमेश चंद्र, अजय सिंह व अचल बाजपेई को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

परिषदीय विद्यालयों के कुछ बच्चों को प्रतीक स्वरूप निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सरकार द्वारा सभी विद्यालयों तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तक सत्र प्रारम्भ के पूर्व ही पहुंचा दी गई जिससे बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आने पाये जो कि प्रशंसनीय है। विधायिका ने कहा कि अब समय बदल चुका है बेसिक के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर बहुत आगे तक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में निश्चित ही हमारा प्रदेश इसी सत्र में निपुण प्रदेश के रूप में उभरकर सामने आयेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ त्रिपाठी ने बताया कि निपुण विद्यालय आकलन में विकास खण्ड भरावन ने जनपद हरदोई में उच्च स्थान हासिल किया है।

Also Read- Hardoi News: परीक्षा पर्व 7.0 कार्यक्रम का डायट हरदोई में हुआ आयोजन।

इसके लिए सभी बच्चे, शिक्षक एवं उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 6-14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी विद्यालय में कराने के लिए भी सहयोग करने को कहा। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों को जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन नीलिमा सिंह, अवेस्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास खंड भरावन के स्थानीय जनप्रतिनिधि, समस्त विभागों के  कार्यालयाध्यक्ष, गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण एवं शिक्षक व शिक्षिकायें रजनी शर्मा, प्रकाश दुबे, जितेन्द्र सिंह ,संजीव पाण्डेय, संदीप आर्य, रजनीश कुमार, रेनू सिंह, अनुराग कुमार, पुष्पेंद्र सिंह व कौशलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow