Hardoi News: पोक्सो एक्ट का आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आज थाना अरवल में तहरीर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिक पुत्री ....

Dec 25, 2024 - 17:28
35 Views
Hardoi News: पोक्सो एक्ट का आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी 

अरवल । सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं एवं लड़कियों को जागृत करने का कार्य स्थानी पुलिस द्वारा भलीभांति किया जा रहा है जिसका परिणाम आज क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला। जहां गांव निवासी एक नाबालिक लड़की को छेड़ना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आज थाना अरवल में तहरीर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ कैलाश पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम कैथनपुरवा माजरा चांदपुर थाना अरवल ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई।

Also read- Hardoi News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया लात घूसों से पीटकर हत्या का आरोप।

पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर आरोपी को पकड़ने की दबी दी गई जिसमें पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। हलका इंचार्ज विक्रांत कुमार एवं कांस्टेबल जितेंद्र कटरा द्वारा आरोपी को पकड़कर थाना अरवल लाया गया। ‌आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 280/24 धारा 74 बी एन एस व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow