Hardoi News: गजब- एक माह भी नही बिता की चोरों ने दूसरी मोटरसाइकिल चुरा ली, पुलिस के गस्त पर भी अब उठ रहे सवाल। 

सण्डीला थाना क्षेत्र के सकलाला महतवाना निवासी सत्येंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्व०चंद्रिका प्रसाद ने थाने पर तहरीर दी है। दिये गए तहरीर में बताया....

Dec 25, 2024 - 17:43
98 Views
Hardoi News: गजब- एक माह भी नही बिता की चोरों ने दूसरी मोटरसाइकिल चुरा ली, पुलिस के गस्त पर भी अब उठ रहे सवाल। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 
सण्डीला थाना क्षेत्र के सकलाला महतवाना निवासी सत्येंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्व०चंद्रिका प्रसाद ने थाने पर तहरीर दी है। दिये गए तहरीर में बताया गया है कि दो पहिया वाहन ग्लैमर हीरो होंडा जिसका नम्बर यूपी-30 क्यू-3524 दिनांक - 23 दिसम्बर 2024 को अज्ञात चोरों ने घर के बाहर चोरी कर ली है।

हालांकि सण्डीला नगर के इससे पूर्व भी एक दो पहिया वाहन चोरी हुई थी। जो सण्डीला के मोहल्ला मानस नगर वार्ड-6 (निकट-पंडित दिन दयाल विद्यालय) में भी राम औतार की मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस गाड़ी संख्या यूपी-30 एएफ-2015 दिनांक - 30 नवम्बर 2024 को दिन में करीब एक बजे चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़ित ने बताया कि मोटरसाइकिल का कुछ पता नही चला, क्या हुआ क्या नही। 

Also Read- Hardoi News: झरोईया में चकरोड पर बनी विवादित दीवार ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की नाक में किया दम।

30 नवम्बर 2024 को हुई थी चोरी अभी एक माह भी बिता और 23 दिसम्बर 2024 को दूसरी मोटरसाइकिल को चोरों ने किया पार।एक माह भीतर ही दो गाड़िया चोरी हो गयी, वह भी थाने और चौकी से करीब 1 से 2 किमी की दूरी पर और वह भी बस्ती के अंदर आबादी वाले क्षेत्र से। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि जब सण्डीला नगर का यह हाल है तो सण्डीला क्षेत्र का क्या होगा। हालांकि वर्दी के डर से कोई भी पुलिस के सामने सवाल नही उठा सकता किन्तु पीछे से सण्डीला पुलिस की किरकिरी हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow