विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि, छात्र मनन गोयल को मिला सम्मान
बाजपुर के छात्र मनन गोयल पुत्र नवनीत गोयल ने "विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन इंटरनेशनल अबेकस ओलंपियाड" में सफलतापूर्वक
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर: बाजपुर के छात्र मनन गोयल पुत्र नवनीत गोयल ने "विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन इंटरनेशनल अबेकस ओलंपियाड" में सफलतापूर्वक भाग लेकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। आप को बता दे कि मनन गोयल ने अबैकस राइजिंग सन एलिमेंट्री कोचिंग सेंटर से सीखा है। इस प्रतियोगिता में हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप यह आयोजन विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।इस शानदार उपलब्धि के लिए मनन गोयल को प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र में उनकी उत्कृष्ट भागीदारी, समर्पण और कौशल की सराहना की गई है।
मनन की इस सफलता पर उनके माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
What's Your Reaction?




