संपूर्णता अभियान में तीन बिंदुओं पर शत-प्रतिशत उपलब्धि, अ​धिकारियों को मिला सम्मान।

Hardoi: आकांक्षी ब्लॉक संडीला तीन इंडीकेटर पर शत-प्रतिशत उपल​ब्धि हासिल की है। बुधवार को उसी परिपेक्ष्य में सम्मान समारोह और आकांक्षा....

Aug 6, 2025 - 19:49
66 Views
संपूर्णता अभियान में तीन बिंदुओं पर शत-प्रतिशत उपलब्धि, अ​धिकारियों को मिला सम्मान।
संपूर्णता अभियान में तीन बिंदुओं पर शत-प्रतिशत उपलब्धि, अ​धिकारियों को मिला सम्मान।

Hardoi: आकांक्षी ब्लॉक संडीला तीन इंडीकेटर पर शत-प्रतिशत उपल​ब्धि हासिल की है। बुधवार को उसी परिपेक्ष्य में सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन हुआ। जिसमें अ​धिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

एक हाेटल में समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक माधवेंद्र प्रताप​ सिंह रानू और सीडीओ सान्या छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और अ​धिकारियों ने हाट का अवलोकन किया। 90 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़े होने का दाग फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के दम से ही दूर हुआ है। विधायक ने भाजपा सरकारों की उपल​ब्धियों को गिनाया। कहा कि सरकार के समाज के अंतिम व्य​क्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि अ​धिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि संडीला आकांक्षी ब्लॉक होने के बाद भी विकास की मुख्यधारा की तरफ बढ़ा है। नोडल जिला अर्थ एवं संख्या​धिकारी डॉ. रामप्रकाश ने आकांक्षी विकास खंड के कामों की जानकारी दी।

कहा कि लगातार आगे बढ़ रहा है। ब्लाॅक प्रमुख आरती गुप्ता, उपायुक्त मनरेगा आरपी सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. एके सिंह, डीएचओ सुभाष चंद्र, डीडी एजी एसके पांडेय, पीडी एके मौर्य, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीणानंद, बीडीओ प्रतिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल निगम ग्रामीण की बैठक में दिए निर्देश: त्वरित मरम्मत, गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण और सड़क पुनर्निमाण पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow