जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल निगम ग्रामीण की बैठक में दिए निर्देश: त्वरित मरम्मत, गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण और सड़क पुनर्निमाण पर जोर। 

Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने ...

By INA News Desk
Aug 6, 2025 - 19:31
75 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल निगम ग्रामीण की बैठक में दिए निर्देश: त्वरित मरम्मत, गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण और सड़क पुनर्निमाण पर जोर। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल निगम ग्रामीण की बैठक में दिए निर्देश: त्वरित मरम्मत, गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण और सड़क पुनर्निमाण पर जोर। 

Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मरम्मत कार्य में देरी न की जाये। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ कराया जाये। परियोजना पूर्ण होने के बाद सड़क को पुनर्निमित कराया जाये। कनेक्शन के आवेदनों को लंबित न रखा जाये। जल आपूर्ति से सम्बंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। अधिक शिकायतों वाले ग्रामों को चिन्हित किया जाये। लगातार शिकायत आने पर सम्बंधित जेई की जवाबदेही तय की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, एई जल निगम नवनीत सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- शिकायतों के निस्तारण के लिए गांवों में 08 अगस्त तक लगाये जायेगें कैम्प - अनुनय झा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow