सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक से कराई दूरभाष पर बात

कांग्रेसियों ने नगर पालिका पहुँचकर नियमितीकरण सहित 8 सूत्रीय माँगों को लेकर भूख हड़ताल व काम बंद हड़ताल पर बैठे

Jul 14, 2026 - 18:47
26 Views
सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक से कराई दूरभाष पर बात
सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक से कराई दूरभाष पर बात
ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर l कांग्रेसियों ने नगर पालिका पहुँचकर नियमितीकरण सहित 8 सूत्रीय माँगों को लेकर भूख हड़ताल व काम बंद हड़ताल पर बैठे पालिका व सफाई कर्मियों को अपना समर्थन दिया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य से आमरण अनशनकारी सीताराम तिवारी से दूरभाष पर वार्ता कराई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वह शासन स्तर पर अधिकारियों से वार्ता कर समस्या निदान का हरसंभव प्रयास करेगें। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डी.के.जोशी, कांग्रेस ब्लाॅकाध्यक्ष पवन शर्मा, नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, डाॅ. नरेन्द्र खत्री, सिंह स्वरूप भारती, महेश कुमार ‘आशू’, राहुल वर्मा, बलवीर सिंह, मौ. फुरकान, अभिषेक तिवारी आदि थे। वही उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि ने बताया एसडीम डॉक्टर अमृता शर्मा कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा प्रतिनिधि के रूप में अमरण अनशन स्थल पर पहुंची उन्होंने कहा आपका एक प्रतिनिधिमंडल डायरेक्टर विनोद आर्य से कल मिलने के लिए जा रहा है आप इस धरने को स्थापित कर दीजिए आपकी मांगे पूर्ण कर दी जाएगीl जिस पर आंदोलन कार्यों ने कहा ऑर्डर होने पर ही अमरण अनशन समाप्त किया जाएगा और ऐसा नहीं हुआ तो यह आंदोलन उग्र रूप लेगा किसके लिए जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा l

आमरण अनशनकारी सीताराम तिवारी ने बाजपुरवासियों से की भावुक अपील

बाजपुरl नियमितीकरण सहित 8 सूत्रीय माँगों को लेकर पालिका कर्मचारी सीताराम तिवारी की भूख हड़ताल व व सफाई कर्मियों की काम बंद हड़ताल पाँचवें दिन भी जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे पालिका कर्मचारी सीताराम तिवारी ने बाजपुरवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है, जिस कारण वह क्षमाप्रार्थी है। अगर सरकार ने उनकी माँग नहीं मानी तो वह पालिका कार्यालय में ही अपने प्राण त्याग देगें। उन्होंने बाजपुरवासियों से उनकी शवयात्रा में अवश्य सम्मिलित होने की भावुक अपील की है।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow