Muzaffarnagar: मेरठ जोन के एडीजी ने की मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों संग बैठक,  त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश। 

आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित सभागार कक्ष में उच्चस्तरीय

Oct 18, 2025 - 22:49
40 Views
Muzaffarnagar: मेरठ जोन के एडीजी ने की मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों संग बैठक,  त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश। 
मेरठ जोन के एडीजी ने की मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों संग बैठक,  त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश। 

मुजफ्फरनगर: आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित सभागार कक्ष में उच्चस्तरीय पुलिस गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ ने की। उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर भी मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर सहित जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहारी सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए तथा बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और निगरानी को और अधिक सख्त किया जाए। एडीजी ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मी जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और हर सूचना पर सतर्क रहकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने तथा त्योहारों के दौरान पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति और समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

Also Read- Lucknow: लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दीपावली परिवार मिलन समारोह संपन्न- राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और स्वांतरंजन ने किया संबोधित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow