Sambhal: जीआईसी प्रवक्ता प्री परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश; 6 केंद्रों पर 2656 अभ्यर्थी होंगे शामिल

आगामी 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता प्री परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण

Jun 12, 2026 - 11:56
41 Views
Sambhal: जीआईसी प्रवक्ता प्री परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश; 6 केंद्रों पर 2656 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जीआईसी प्रवक्ता प्री परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश; 6 केंद्रों पर 2656 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: आगामी 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता प्री परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जनपद में परीक्षा 6 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिनमें जवाहर लाल मेमोरियल एन.पी. इंटर कॉलेज सिरसी, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय हयातनगर, जेड.यू. इंटर कॉलेज सरायतरीन तथा हिंद इंटर कॉलेज संभल शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 2656 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा और शुचिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी परीक्षा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखें। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे तथा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी परिचय पत्र साथ रखेंगे। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निर्धारित एंक्लोजर में ही ली जाएगी। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को परीक्षा केंद्रों के आसपास पेयजल, टेंट, मोबाइल टॉयलेट और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ओआरएस, ग्लूकोज एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। परीक्षा कक्षों में पंखे, प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर और स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

Also Read- 'मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनेता हूँ, अब मुझे किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं' - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow