Hardoi News: 02 जुलाई से 08 जुलाई तक सम्पादित की जायेगी प्रवेश प्रक्रिया - प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य आर0 के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद-हरदोई में संचालित समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2025 ....

Jul 2, 2025 - 19:38
 0  28
Hardoi News: 02 जुलाई से 08 जुलाई तक सम्पादित की जायेगी प्रवेश प्रक्रिया - प्रधानाचार्य

Hardoi News: प्रधानाचार्य आर0 के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद-हरदोई में संचालित समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2025 के प्रथम चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्रवेश सूची राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ द्वारा राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्राप्त हो गयी है। प्रवेश प्रक्रिया 02 जुलाई से 08 जुलाई 2025 (अवकाश सहित) की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जानी है। अतः प्रथम चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 08 जुलाई 2025 की सांय 05.00 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित चयनित संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।

यदि किसी चयनित अभ्यर्थी द्वारा अन्तिम तिथि तक प्रवेश नहीं लिया गया तो उसका आवंटन रद्द माना जाएगा तथा आगामी प्रकिया में सम्मिलित नही हो सकेगा। अभ्यार्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in  अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte  देख सकते है। प्रथम चरण के प्रवेश की तिथि 02 जुलाई से 08 जुलाई 2025 तक (अवकाश सहित) निर्धारित है। अभ्यार्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यार्थी का चयन हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट यहां से प्राप्त कर सकता है।

अभ्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यार्थी को उसके चयन की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। चयन न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यार्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि से पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जॉच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले।

अभ्यार्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय एवं निजी संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रकिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE (स्थित) एवं FLOAT (विस्थापित) उपरोक्त दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्पों का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकता है।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया शहर के नालों और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।