Hardoi News: योजना का लाभ लेने हेतु 15 जुलाई तक करे आवेदन - सुष्मिता सिंह

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है कि उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री के प्राथमिकता कार्यक्रम योजना अन्तर्गत...

Jul 2, 2025 - 19:34
33 Views
Hardoi News: योजना का लाभ लेने हेतु 15 जुलाई तक करे आवेदन - सुष्मिता सिंह

Hardoi News: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है कि उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री के प्राथमिकता कार्यक्रम योजना अन्तर्गत बोर्ड द्वारा जनपद को पापकार्न मेकिंग मशीन वर्ष 2025-26 हेतु 10 लाभार्थियों का चयन किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें जनपद के भुर्जी समाज के लोग या इस उद्योग में रूचि रखने वाले बेरोजगार युवक एवं युवतियां अपना आवेदन कर सकते है। 

आवेदक करने के लिए आयु 18 वर्ष 50 वर्ष एवं साक्षर होना अनिवार्य है ऑनलाइन हेतु विभागीय पोर्टल upkvib.gov.in  पर 15 जुलाई 2025 तक कर सकता है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर संख्या व नकल, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दो फोटो आवश्यक है साथ ही आवेदन करने उपरान्त हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया शहर के नालों और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow