प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार युवक व युवतियां कर सकते है रोजगार स्थापित- योगेश्वरी सिंह

केंद्र प्रभारी योगेश्वरी सिंह ने बताया कि 100 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार युवक एवं युवतियां को आटा, मैदा, दलिया, मिनी राइस मिल, तेल स्पेलर, मसाले, नमकीन,जैम, जैली, मुरब्बा, अ...

By INA News Desk
Nov 15, 2024 - 01:35
53 Views
प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार युवक व युवतियां कर सकते है रोजगार स्थापित- योगेश्वरी सिंह
प्रशिक्षाथिर्ओ को फल सब्जियों से सम्बन्धित पदार्थ बनाने की सैद्धान्तिक एवं प्रयोगात्मक जानकारी देते हुए

फल संरक्षण व प्रशिक्षण केन्द्र पर घरेलु उत्पाद की बताई विधि

Hathras News INA.

अलीगढ रोड मंडी समिति स्थित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित 100 दिवसीय उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्र प्रभारी बीके शर्मा द्वारा प्रशिक्षाथिर्ओ को फल सब्जियों से सम्बन्धित पदार्थ बनाने की सैद्धान्तिक एवं प्रयोगात्मक जानकारी देते हुए जैम, सिंगाड़े का अचार व आबले का मुरब्बा बनाने की प्रयोग विधि बताई गयी। केंद्र प्रभारी योगेश्वरी सिंह ने बताया कि 100 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार युवक एवं युवतियां को आटा, मैदा, दलिया, मिनी राइस मिल, तेल स्पेलर, मसाले, नमकीन,जैम, जैली, मुरब्बा, अचार, शर्बत, स्क्वैश, खान पान से सम्बंधित स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान के माध्यम से सहायता प्रदान जाती है। परीक्षा में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इस मौक़े पर प्रधान दारा सिंह, विष्णु पचौरी, सरिता, स्पनेश, हिमानी राज, नेहा,संजय कुमार आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement