Agra Suicide News: प्लीज थिंक अबाउट मैन... सुसाइड करने से पहले मानव शर्मा के वो आखिरी शब्द बहुत कुछ कह गये

उस रात मेरी निकिता (Nikita) से चैट पर बात हुई थी और करीब चालीस मिनट तक हम दोनों बात करते रहे। 23 फरवरी को मानव निकिता (Nikita) मुंबई से आगरा आ रहे थे, मानव ने ...

Feb 28, 2025 - 23:30
Feb 28, 2025 - 23:55
 0  361
Agra Suicide News: प्लीज थिंक अबाउट मैन... सुसाइड करने से पहले मानव शर्मा के वो आखिरी शब्द बहुत कुछ कह गये

By INA News Agra.

प्लीज, जरा मर्दों के लिए भी सोचिए... यह शब्द हैं आगरा में सुसाइड करने वाले TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा (Manav Sharma) के। मानव शर्मा (Manav Sharma) ने सुसाइड से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने पत्नी पर कई आरोप लगाते हुए कहा- प्लीज थिंक अबाउट मैन... यानि- जरा, मर्दों के लिए भी सोचिए। मानव शर्मा (Manav Sharma) की खुदकुशी के बाद बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष (Atul Subhash), पुनीत खुराना, समीर मेहंदीरता की कहानी फिर से जेहन में ताजा हो गई। ये सब वो नाम हैं जिन्होंने खुदकुशी से पहले पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। TCS के र‍िक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा (Manav Sharma) आज दुनिया में नहीं हैं। पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर उन्‍होंने 24 फरवरी की रात आत्महत्या (Suicide) कर ली। परिवार को वह जीवन भर न भूलने वाला गम दे गया।इकलौते बेटे के मोबाइल फोन में आत्महत्या (Suicide) से पहले का वीडियो देखकर पिता नरेंद्र शर्मा, मां नीलम शर्मा व बहन आकांक्षा में चीख पुकार मच गई। किसी तरह रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो मे बताया कि पत्नी ने उसे किस कदर प्रताड़ित किया। ये वीडियो वायरल हो रहा है। डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा (Manav Sharma) टीसीएस कंपनी, मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और मानव उनके इकलौते बेटे थे।मानव की शादी एक वर्ष पहले 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी, वे पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए। सुसाइड करने से पहले उसने 6.57 मिनट का एक वीडियो बनाया था, जिसमें सुसाइड करने से पहले मानव ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। मानव शर्मा (Manav Sharma) के सुसाइड पर अब उनकी बहन का बयान समाने आया है।

मानव शर्मा (Manav Sharma) की बहन ने क्या कहा-

मानव शर्मा (Manav Sharma) की बहन आकांक्षा ने अपने भाई के सुसाइड को लेकर मीडिया को बताया कि, मानव की शादी को एक साल ही पूरा हुआ था, उस रात मेरी निकिता (Nikita) से चैट पर बात हुई थी और करीब चालीस मिनट तक हम दोनों बात करते रहे। 23 फरवरी को मानव निकिता (Nikita) मुंबई से आगरा आ रहे थे, मानव ने बताया था कि हम शांति से तलाक लेंगे, बिना किसी झगड़े के अलग अलग हो जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि, मुंबई से आगरा आने के बाद मानव निकिता (Nikita) को उसके मायके बरहन छोड़ने गया था, निकिता (Nikita) के मायके में मानव को डराया गया धमकाया गया और उसे उकसाया गया। मानव जब वापस आया तो पापा ने कहा कि तुम्हारे लिए खाना गर्म कर देते है पर मानव ने कहा कि मैं बाद में खाना खाऊंगा और अपने कमरे में चला गया। हमारे घर में चाचा चाची और कजन भाई बहन है।" 

घर वालों ने दर्ज कराई शिकायत, बताई पूरी कहानी-

मानव के परिजनों ने निकिता (Nikita) और उसके परिवारवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है, पुलिस सारे सबूत जुटा रही है। मामले में मानव की पत्नी का बयान भी सामने आया है, जिसमें वो कह रही है कि मेरा एक पास्ट था, जिसको लेकर मानव बहुत ज्यादा परेशान रहता था। इस दौरान निकिता (Nikita) ने ये भी बताया कि मानव ने इससे पहले भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश की थी।मानव शर्मा (Manav Sharma) के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी, आत्महत्या (Suicide) करने की धमकी देती थी जिससे पूरा परिवार फंस जाएगा। आरोप है कि बहू अपने ब्वाय फ्रेंड से बात करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। 23 फरवरी को मानव अपने साथ पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा आया यहां से वह उसे छोड़ने बरहन चला गया।बरहन में ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया। 24 फरवरी की सुबह मानव ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या (Suicide) से पहले वीडियो भी बनाया। सुबह परिजनों ने मानव को पंखे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजन मानव को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मानव की मौत से शोक में डूबे स्वजन मोबाइल अनलॉक होते ही व‍िचलित हो गए। जिसमें मानव यह भी कहते हैं कि मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। इसके बाद वे रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है या तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं डोंट टच माई पैरेंट्स। मानव शर्मा (Manav Sharma) के मोबाइल फोन में लॉक लगा हुआ था। गुरुवार को बहन आकांक्षा ने फोन को अनलॉक करने की कोशिश की। कई प्रयास के बाद उन्हें सफलता मिल गई।

गैलरी में मिले वीडियो से सामने आई सच्चाई-

मोबाइल की गैलरी में मिले वीडियो को देखकर बहन के साथ ही माता-पिता भी परेशान हो गए। वीडियो में बेटे के आखिरी शब्दों को सुनकर स्वजन बेसुध हो गए। बताया कि शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार पति और उनके प्रति ठीक नहीं था। उन्हें उम्मीद थी कि वक्त के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। मां-बाप ने मानव शर्मा (Manav Sharma) को भी समझाया था अभी नई शादी हुई है।

Also Read: Hardoi News: बालोत्सव-3 वार्षिकोत्सव में धरोहर, रिश्ते, संस्कृति, सभ्यता की थीम ने धरा पर छाप छोड़ी

स्वजन ने बहू से भी कई बार बात की और उसे समझाया। इसके बावजूद बहू की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को पिता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सदर क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले मानव शर्मा (Manav Sharma) टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में कार्यरत थे। बहू आए दिन झगड़ा करती थी और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। बहू अपने ब्वायफ्रेंड के साथ रहने की बात कहती थी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। पिता का आरोप है कि यहां मानव को बहू के मायके वालों ने धमकाया।

क्या कहा निकिता (Nikita) ने-

निकिता (Nikita) शर्मा ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि मेरे पति ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। आत्महत्या (Suicide) से पहले, उन्होंने मुझे मेरे घर छोड़ा था। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं’। निकिता (Nikita) ने बताया कि मानव शादी से पहले उनके अतीत को लेकर परेशान थे, लेकिन शादी के बाद उनका किसी के साथ कोई संबंध नहीं था।निकिता (Nikita) शर्मा ने आरोप लगाया है कि मानव शर्मा (Manav Sharma) उनके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने इस बारे में मानव के माता-पिता को भी बताया था, लेकिन उन्होंने इसे “पति-पत्नी का मामला” कहकर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। निकिता (Nikita) ने दावा किया कि मानव की आत्महत्या (Suicide) के दिन भी उन्होंने उनकी बहन को बताया था कि मानव आत्महत्या (Suicide) कर लेंगे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। मानव की आत्महत्या (Suicide) के बाद, जब निकिता (Nikita) उनके घर गईं, तो अंतिम संस्कार के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया।निकिता (Nikita) शर्मा ने आरोप लगाया कि मानव शराब पीने लगे थे, झगड़ा करते थे और हंगामा मचाते थे। निकिता (Nikita) ने दावा किया कि उन्होंने मानव को दो-तीन बार आत्महत्या (Suicide) करने से बचाया और कई बार उनके फांसी के फंदे काटे। उन्होंने यह भी बताया कि वे मानव को आगरा ले गई थीं और मानव खुशी-खुशी उन्हें उनके घर छोड़कर गए थे। निकिता (Nikita) ने मानव के मेंटल हेल्थ पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने कई बार आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया था।

इस घटना ने एक बार फिर से अतुल सुभाष (Atul Subhash) केस की यादें ताजा कर दी हैं। बता दें कि आगरा के रहने वाले मानव शर्मा (Manav Sharma) TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही थी। उन्होंने पत्नी निकिता (Nikita) और ससुरालवालों पर उन्हें परेशान करने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मानव शर्मा (Manav Sharma) का रोते हुए वीडियो सामने आने के दो दिन बाद उनकी पत्नी निकिता (Nikita) ने भी एक वीडियो जारी कर दावा किया कि पति मानव शर्मा (Manav Sharma) उनको नशे में पीटता था।

बहरहाल, दो दिन बाद मानव के फोन के लॉक को उसकी बहन ने जब खोला तो उसका रोते हुए वीडियो मिला। इसके बाद पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow