Hathras News: विरोधियों की कटपुतली बने तीनों सभासद, विकास कार्यो में अटका रहे है रोड़ा - पालिका अध्यक्ष

विरोधियों की कटपुतली बने तीनों सभासद आये दिन विकास कार्यो में रोड़ा अटका कर उन पर गलत कार्य करने के लिए दवाव बनाना चाहते है ,लेकिन वो अपने मंसूबो में कभी कामयाब नहीं होंगे।

Oct 29, 2024 - 01:04
 0  34
Hathras News: विरोधियों की कटपुतली बने तीनों सभासद, विकास कार्यो में अटका रहे है रोड़ा - पालिका अध्यक्ष
पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी

Hathras News INA.

नगर पालिका परिषद के तीन सभासदों द्वारा सीवेज फॉर्म के ठेके को उठाने को लेकर वित्तीय अनियमिता के लगाए गए आरोपों पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा कहा गया है कि तीन सभासद हैं जो कि विकास कार्यो में बार-बार व्यवधान करने की कोशिश करते हैं।लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। हाथरस का विकास करने का जो उन्होंने प्रण लिया है उसे वो करेंगी उन्होंने कहा है कि मेरे कार्यकाल में कोई गलत काम नहीं हुआ है, विरोधियों की कटपुतली बने तीनों सभासद आये दिन विकास कार्यो में रोड़ा अटका कर उन पर गलत कार्य करने के लिए दवाव बनाना चाहते है ,लेकिन वो अपने मंसूबो में कभी कामयाब नहीं होंगे।

Also Read: Hathras News: अनिल कुमार बने अध्यक्ष व महामंत्री के साथ मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला राजेश सारश्वत को

पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि उनकी किसी भी स्तर से जांच कराली जाये ,क्योकि आज तक उनके द्वारा कोई गलत कार्य नहीं किया गया और न ही वो गलत कार्य होने देंगी। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा कहा गया है कि उक्त तीन सभासदों में से एक सभासद पालिका में पूर्व में ठेकेदार रहे हैं और इनके कार्यों की विजिलेंस जांच चल रही है तथा गलत कार्यों को दबाने के लिए अनुचित दबाव बनाने के लिए यह सब कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow