Ambedkarnagar : जैतपुर थानाध्यक्ष ने समूह सखियों की समस्याएं सुनीं, मदद का दिया भरोसा

थानाध्यक्ष ने सरकार की महिला कल्याण योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि किसी भी समस्या पर वे पूरी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद जैसे पति-पत्नी के झगड़ों को

Jan 25, 2026 - 22:59
 0  10
Ambedkarnagar : जैतपुर थानाध्यक्ष ने समूह सखियों की समस्याएं सुनीं, मदद का दिया भरोसा
Ambedkarnagar : जैतपुर थानाध्यक्ष ने समूह सखियों की समस्याएं सुनीं, मदद का दिया भरोसा

अम्बेडकरनगर के भियांव इलाके में जैतपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार ने समूह सखियों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने महिलाओं की समस्याएं ध्यान से सुनीं। थानाध्यक्ष ने सरकार की महिला कल्याण योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि किसी भी समस्या पर वे पूरी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद जैसे पति-पत्नी के झगड़ों को सभी के सहयोग से सुलझाने में पुलिस मदद कर सकती है।

समूह सखियों ने अपनी परेशानियां बताईं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समूह से पैसा निकाल लेते हैं लेकिन जमा नहीं करते। जब जमा करने को कहा जाता है तो वे झगड़ा करने लगते हैं। साथ ही कई सखियों का मानदेय समय पर नहीं मिलता। थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा ताकि जल्द समाधान हो सके।

Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow