Hardoi News: अनुनय झा बने हरदोई के नए जिलाधिकारी, प्रशासन को मिली नई दिशा।

हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का बलिया स्थानांतरण कर दिया गया है। अनुनय झा को हरदोई का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त...

By INA News Desk
May 21, 2025 - 12:01
178 Views
Hardoi News: अनुनय झा बने हरदोई के नए जिलाधिकारी, प्रशासन को मिली नई दिशा।
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 14 आईएएस अधिकारियों बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसमे हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का बलिया स्थानांतरण कर दिया गया है और अनुनय झा को हरदोई का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। वे 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। इससे पहले, वे महाराजगंज जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

वे झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले हैं। आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने यूपीएससी में 57वीं रैंक हासिल की। उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अनुनय झा अपनी ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते है। अनुनय झा ने मथुरा में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने झांसी में एसडीएम और अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी का पद संभाला। मधुरा-वृंदावन नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं।

Also Read- Hardoi News: अर्दली रूम बैठक में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए SP ने विवेचकों को दिए कड़े निर्देश

शैक्षिक पृष्ठभूमि और करियर: अनुनय झा बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपने नाना के सपने को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू की और अपने दूसरे प्रयास में आईएएस अधिकारी बन गए। उनकी रुचि बचपन से ही समाज सेवा में रही है।

प्रशासनिक अनुभव: महाराजगंज में डीएम के रूप में कार्य करते समय, उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिसमें तहसील दिवस में जनता की समस्याओं को सुनना और खाद्य सुरक्षा व ऋण वितरण जैसे क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें शामिल थीं।

वर्तमान भूमिका: हरदोई के डीएम के रूप में, अनुनय झा को जिले के प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर उनकी सादगी, मेधा और सेवा भावना की प्रशंसा की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement