Hardoi News: बच्चों के पोषण संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-जिलाधिकारी

समाज में जागरूकता लाने सुपोषित व स्वस्थ समाज बनाने एवं शिक्षा की अलख जगाने में महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका ....

By INA News Desk
Jan 22, 2025 - 18:42
46 Views
Hardoi News: बच्चों के पोषण संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-जिलाधिकारी


Hardoi News: समाज में जागरूकता लाने सुपोषित व स्वस्थ समाज बनाने एवं शिक्षा की अलख जगाने में महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है डीएम गत दिवस जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह District Magistrate Mangala Prasad Singh की अध्यक्षता में विवेकानंद सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक आहूत की गई। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह District Magistrate Mangala Prasad Singh ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं सेवाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीडीपीओ अपने-अपने आंगनबाड़ी केदो का निरीक्षण करे साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें फील्ड पर निकालकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दें समाज में जागरूकता लाने सुपोषित व स्वस्थ समाज बनाने एवं शिक्षा की अलख जगाने में महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। 

जिलाधिकारी District Magistrate Mangala Prasad Singhने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहां की वह जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक सीडीपीओ बार किए गए कार्यों का विवरण उपलब्ध कराए। समीक्षा बैठक करते हुए जिला अधिकारी District Magistrate Mangala Prasad Singh ने आंगनबाड़ी केदो की आवश्यकता और संसाधनों की भी जानकारी ली उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केदो के लिए बर्तन और ज़रूरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए की ब्लॉकवार्ड सीडीपीओ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दे।

Also Read- Ayodhya News: श्रीरामलला के मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजी अयोध्या, बड़ी संख्या में रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु, सुरक्षा के रहे इंतजाम कड़े।

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका का आधार  व मोबाइल सत्यापन का कार्य की भी गहन समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि इन कार्यों में भी तेजी लाए। जच्चे बच्चों के पोषण संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी टीम भावना के साथ सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम ,सभी सीडीपीओ व अन्य अधिकारीगणों उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow