Hardoi News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। 

मिशन शक्ति विशेष के पांचवें चरण के संचालन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न विधिक प्राविधानों का प्रचार प्रसार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर ....

Jan 22, 2025 - 18:58
50 Views
Hardoi News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। 

Hardoi News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, National Legal Services Authority, New Delhi उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई, के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला सचिव/अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति सदर सचिव/तहसीलदार सदर सचिन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशन मे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान के पांचवें चरण के संचालन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न विधिक अधिकारों से संबंधित विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन डा. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय Dr. Ram Manohar Lohia College हरदोई में किया गया। 

जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या डा. अर्चना पाण्डे जी की शिविर का संचालन पी. एल. वी. अमित सिंह द्वारा किया गया जानकारी देते हुए कानूनी अधिकार पोश एक्ट 2013, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, पाक्सो एक्ट 2012, गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम महिला सशक्तिकरण के विषय में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 आदि के विषय में जानकारी दी। पी.एल.वी.श्यामू सिंह द्वारा वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 डायल 112 के विषय में जानकारी दी गई व  , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15 100  आदि के बारे मे जानकारी दी गई।

Also Read- Hardoi News: बच्चों के पोषण संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-जिलाधिकारी

तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही मुख्य योजनाओं के विषय में जानकारी दी। प्राचार्या द्वारा महिलाओं को भारतीय संविधान में वर्णित पुरुषों के समान की महिलाओं को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अन्य विभिन्न विधिक अधिकार प्रदान किए गए हैं जिससे महिलाएं समाज में पुरुषों के समान सुरक्षा सम्मान पद व प्रतिष्ठा प्राप्त कर सके की जानकारी दी गई तथा शिविर में अध्यापक गण व अधिक संख्या मे छात्राएं उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow