जिला कारागार हरदोई में विधिक जागरूकता शिविर: बंदियों को अधिकारों, प्ली-बारगेनिंग और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी। 

Hardoi News: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव....

Aug 4, 2025 - 19:57
48 Views
जिला कारागार हरदोई में विधिक जागरूकता शिविर: बंदियों को अधिकारों, प्ली-बारगेनिंग और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी। 
जिला कारागार हरदोई में विधिक जागरूकता शिविर: बंदियों को अधिकारों, प्ली-बारगेनिंग और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी। 

Hardoi News: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण व बंदियो के अधिकार,प्ली-बारगेनिंग तथा नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव व उनसे बचाब के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

अपर जिला जज ने बंदियों को बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव व उनसे बचने के लिए किए जाने वाले उपायों के विषय में जानकारी तथा बंदियो के अधिकार व प्ली-बारगेनिंग विषय पर विस्तृत रूप से बंदियो को जानकारी देते हुए उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।तत्पश्चात अपर जिला जज द्वारा बताया गया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा।  

बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अमन कुमार सिंह,जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अनीश यादव, नरेश चन्द्र लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्र, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 65 शिकायतें सुनीं, आयुष्मान कार्ड और पेंशन पंजीकरण के साथ भूमि विवादों पर त्वरित कार्रवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow