जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 65 शिकायतें सुनीं, आयुष्मान कार्ड और पेंशन पंजीकरण के साथ भूमि विवादों पर त्वरित कार्रवाई।

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 65 शिकायतें प्राप्त....

By INA News Desk
Aug 4, 2025 - 19:41
54 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 65 शिकायतें सुनीं, आयुष्मान कार्ड और पेंशन पंजीकरण के साथ भूमि विवादों पर त्वरित कार्रवाई।
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 65 शिकायतें सुनीं, आयुष्मान कार्ड और पेंशन पंजीकरण के साथ भूमि विवादों पर त्वरित कार्रवाई।

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनवाये गए। 

आज 01 बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई में कुल 230 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों को तेजी से निस्तारित किया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। जन सुनवाई में रामनाथ नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाया गया।

एक महिला गुड़िया जिनके पति का देहांत हो चुका है, का मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर जवाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, उप जिलाधिकारी पूनम भाष्कर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- नशा समाज के लिए कैंसर भी अधिक घातक है -उप क्षेत्री मद्यनिषेध अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow