Lucknow: आलू, आम और शाकभाजी फसलों को कीट एवं व्याधियों से बचाने की अपील: कृषि विभाग

उत्तर प्रदेश में वर्तमान मौसम में आलू, आम तथा विभिन्न शाकभाजी फसलों पर समसामयिक रोगों एवं व्याधियों का खतरा बढ़ गया है। दिसंबर

Dec 27, 2025 - 15:40
70 Views
Lucknow: आलू, आम और शाकभाजी फसलों को कीट एवं व्याधियों से बचाने की अपील: कृषि विभाग
आलू, आम और शाकभाजी फसलों को कीट एवं व्याधियों से बचाने की अपील: कृषि विभाग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वर्तमान मौसम में आलू, आम तथा विभिन्न शाकभाजी फसलों पर समसामयिक रोगों एवं व्याधियों का खतरा बढ़ गया है। दिसंबर महीने में कोहरे, ठंड और नमी के कारण फसलों में अगेती/पिछेती झुलसा रोग, कीट प्रकोप तथा अन्य व्याधियां तेजी से फैल रही हैं, जो उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।
प्रदेश में आलू, आम एवं शाकभाजी के व्यवसायिक एवं गुणात्मक उत्पादन को सुनिश्चित करने हेतु फसल को हानि पहुंचाने वाले कीट एवं व्याधि जैसे अगेती/पिछेती झुलसा रोग एवं कांडू कीट से सुरक्षा करें।  कृषि विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर कीटनाशकों का छिड़काव करें, रोगग्रस्त पौधों को हटाएं तथा विशेषज्ञों से संपर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow