Hardoi: ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिये 15 जून तक करे आवेदन- निदेशक

निदेशक बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी विक्रांत ओझा ने बताया है कि बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण

By INA News Desk
Jun 8, 2026 - 13:28
21 Views
Hardoi: ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिये 15 जून तक करे आवेदन- निदेशक
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिये 15 जून तक करे आवेदन- निदेशक

Hardoi: निदेशक बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी विक्रांत ओझा ने बताया है कि बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनपद के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु ब्यूटी पार्लर का 35 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15.06.2026 से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आवास तथा भोजन की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध है।

प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षणार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैंकिंग की जानकारी भी प्रदान की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र संपर्क करें, सीट सीमित है। प्रशिक्षण हेतु आधार कार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट, स्वयं सहायता समूह/राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड/ की फोटो कापी तथा 4 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निकट राजकीय पालीटेक्निक, बावन रोड, तत्योरा हरदोई मे सम्पर्क कर सकते है, संपर्क सूत्रः- 7379969627, 9044801001, 9140650306, 8127520102,7572064711 

Also Read- उत्तराखंड के चुनावी शंखनाद के बीच अल्मोड़ा में आयोजित हुई कांग्रेस की विशाल जनसभा, खराब मौसम के चलते धरातल पर नहीं उतर सका राष्ट्रीय नेतृत्व।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow