Sambhal: ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अडानी को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित विकास परियोजना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस

By INA News Desk
Jun 8, 2026 - 13:38
26 Views
Sambhal: ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अडानी को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप
ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अडानी को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

उवैस दानिश, सम्भल

ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित विकास परियोजना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने सरकार पर उद्योगपति समूह को लाभ पहुंचाने के लिए पर्यावरण और आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जिले में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।

आरिफ तुर्की ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर 8 जून से 15 जून तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ग्रेट निकोबार में प्रस्तावित परियोजना के तहत बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की योजना है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। उनका आरोप है कि सरकार एक ओर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की बात करती है, जबकि दूसरी ओर हरे-भरे जंगलों को खत्म करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि द्वीप क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समुदाय और मछली पकड़कर जीवनयापन करने वाले लोगों की आजीविका पर भी इस परियोजना का असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर स्थानीय निवासियों के हितों की अनदेखी कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि सरकार इस परियोजना को निवेश, रोजगार और विकास से जोड़कर देख रही है, तो आरिफ तुर्की ने कहा कि सरकार की नीतियों और दावों पर अब जनता भरोसा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और आम जनता के नाम पर लिए गए फैसलों का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा है और अब लोग सरकार के वादों को समझ चुके हैं। कांग्रेस का यह हस्ताक्षर अभियान आगामी दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से पार्टी ग्रेट निकोबार परियोजना के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेगी।

Also Read- Gonda: किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow