Hardoi News: लड़की को भगा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार।

थाना मल्लावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त सुखवीर राज पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम माधवपुर थाना मझिला जनपद हरदोई उसकी पुत्री...

Apr 5, 2025 - 18:01
85 Views
Hardoi News: लड़की को भगा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार।

By INA News Hardoi.
बीते 26 मार्च एक व्यक्ति द्वारा थाना मल्लावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त सुखवीर राज पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम माधवपुर थाना मझिला जनपद हरदोई उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां पर मु0अ0सं0 103/25 धारा 87 बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त सुखवीर राज पुत्र सोनपाल उपरोक्त पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के धारा 64 / 137 (2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।

Also Read- Hardoi News: गायब हुई दो बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

थाना मल्लावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सुखवीर राज पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम माधवपुर थाना मझिला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow