Hardoi News: गायब हुई दो बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

अपहृत/गुमशुदा बच्चों / बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माईल" के क्रम में थाना हरियावां पर गठित पुलिस...

Apr 5, 2025 - 17:57
88 Views
Hardoi News: गायब हुई दो बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

By INA News Hardoi.
शनिवार को सुबह करीब 10.15 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हरियावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौदेपुरवा से दो बच्चियां ( उम्र करीब 8 वर्ष व 2.5 वर्ष) घर से कही चली गयी है, जो वापस घर नही आयी। काफी खोजबीन करने के उपरान्त भी कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चियों की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित द्वारा लगाया गया ।

अपहृत/गुमशुदा बच्चों / बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माईल" के क्रम में थाना हरियावां पर गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दोनों बच्चियों के संबंध में स्थानीय व्यक्तियों / सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार- प्रसार किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त दोनों गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद किया गया एवं नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Also Read- Hardoi News: DM व SP ने समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनीं, मातहतों को निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि दोनों बच्चियां ग्राम गौदेपुरवा से करीब 10 किमी0 दूरी पर स्थित थाना हरियांवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जलालपुर गांव के निकट पहुंच गयी थी। जिनकों स्थानीय पुलिस द्वारा प्राप्त लाभप्रद सूचना के आधार पर सकुशल बरामद किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow