Hardoi News: DM व SP ने समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनीं, मातहतों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील शाहाबाद पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान ...

By INA News Desk
Apr 5, 2025 - 17:52
102 Views
Hardoi News: DM व SP ने समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनीं, मातहतों को निर्देश दिए।

By INA News Hardoi.
शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील शाहाबाद पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गए। राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर भूमि विवादों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Also Read- Hardoi News: 10,000 रू. का इनामी गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी गिरफ्तार।

डीएम ने राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत समस्याएं, अवैध कब्जा हटाने, वरासत और सड़क निर्माण से जुड़े मामले शामिल थे। सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow