Hardoi News: 10,000 रू. का इनामी गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी गिरफ्तार। 

थाना प्रभारी शाहाबाद जनपद हरदोई द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र इसरार निवासी ग्राम जमूरा थाना मंझिला जनपद हरदोई सहित ....

By INA News Desk
Apr 5, 2025 - 17:47
90 Views
Hardoi News: 10,000 रू. का इनामी गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी गिरफ्तार। 

By INA News Hardoi.
बीते 17 मार्च को थाना प्रभारी शाहाबाद जनपद हरदोई द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र इसरार निवासी ग्राम जमूरा थाना मंझिला जनपद हरदोई सहित 05 अभियुक्तगण के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रुप से गिरोह बनाकर चोरी करने जैसे जघन्य अपराध करने/समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने के सम्बन्ध में थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 152/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था।

Also Read- Hapur Crime News: एक माह पूर्व हुए हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, एक युवक की गला रेत कर हुई थी हत्या, कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस।

थाना पाली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त सलमान पुत्र इसरार निवासी ग्राम जमूरा थाना मंझिला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई द्वारा अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रुपये का नाम घोषित किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow