Sambhal: सम्भल में सुशासन सप्ताह के तहत 25 दिसंबर को होगा अटल बाल उद्यान का उद्घाटन।

सम्भल नगर पालिका परिषद में वर्तमान में ‘सुशासन सप्ताह’ मनाया जा रहा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

Dec 22, 2025 - 17:00
31 Views
Sambhal: सम्भल में सुशासन सप्ताह के तहत 25 दिसंबर को होगा अटल बाल उद्यान का उद्घाटन।
सम्भल में सुशासन सप्ताह के तहत 25 दिसंबर को होगा अटल बाल उद्यान का उद्घाटन।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल नगर पालिका परिषद में वर्तमान में ‘सुशासन सप्ताह’ मनाया जा रहा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित इस सप्ताह के अंतर्गत शहर को एक नई सौगात मिलने जा रही है। वार्ड संख्या 18 ठेर के सर्राफा बाजार में नवनिर्मित अटल बाल उद्यान पार्क का उद्घाटन 25 दिसंबर को किया जाएगा। इस पार्क का निर्माण भाजपा सभासद चंचल गुप्ता द्वारा कराया गया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सुशासन दिवस पर पालिका अपने कार्यों के माध्यम से जनता को प्रेरित करने का प्रयास कर रही है। अटल बाल उद्यान को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विकसित किया गया है। उद्घाटन से पूर्व पार्क को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा जा रहा है। पार्क परिसर में एक स्मृति पट्टिका भी स्थापित की गई है, जिसमें अटल जी के जीवन से जुड़े प्रेरक वाक्य और कविताएं अंकित हैं, ताकि आमजन उनसे प्रेरणा ले सकें।

डॉ. तिवारी ने बताया कि हाल ही में उन्हें अटल जी से जुड़ा एक दुर्लभ और प्राचीन फोटोग्राफ प्राप्त हुआ है, जिसमें वे सम्भल के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनसंघ से जुड़े सदस्यों के साथ बैठक करते नजर आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक तस्वीर को भी पार्क में लगाया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियां सम्भल से अटल जी के जुड़ाव को समझ सकें। जिस भूमि पर यह पार्क बनाया गया है, वहां पहले अवैध कब्जे, गंदगी और अनधिकृत फड़ें लगी रहती थीं, जिससे जाम और अव्यवस्था बनी रहती थी। नगर पालिका ने इन सभी समस्याओं को दूर कर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया है। अब यह पार्क बच्चों के खेल, बैठने और आम नागरिकों के विश्राम के लिए एक सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल बन गया है, जो शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read- Sambhal: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नई तहसील पर जमकर नारेबाजी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow