सम्भल में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिले के थाना रासत्ती क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मासूम बच्चियों को

By INA News Desk
Jul 17, 2026 - 10:49
217 Views
सम्भल में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सम्भल में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: जिले के थाना रासत्ती क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ घिनौनी हरकत करने के आरोपी 'तहसीन उर्फ भईयाजी सूखा' के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 12 जुलाई 2026 की है। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री अपनी 7 वर्षीय सहेली के साथ घर का सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी तहसीन ने दोनों बच्चियों को टॉफी और पैसों का लालच देकर मदरसे के पीछे गेट पर ले गया। वहां आरोपी ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद महिला ने यह घिनौना कृत्य देख लिया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पहले लोक-लाज के भय से परिवार ने चुप रहने का फैसला किया, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। ​इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए थाना रायसत्ती पुलिस ने आरोपी तहसीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 62, 65(2) तथा लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। उप-निरीक्षक अमर पाल सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Also Read- Special Story: विकास के नए कीर्तिमान रच रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी ने यूपी को 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5,551 परियोजनाओं की सौगात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow