Uttarakhand: अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शुक्रवार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
उत्तराखंड
केलाखेड़ा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शुक्रवार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में प्रबंधक निजाम अख्तर की अध्यक्षता में एमजीएम इंटर कॉलेज केलाखेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं एवं नालसा हेल्पलाइन न०15100 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।प्रबंधक निजाम अख्तर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर सामाजिक सुरक्षा का विस्तार,समान अधिकारों को सुनिश्चित करना,और समावेशी नीतियों को बनाए रखने जैसी योजनाएं बनाई जाती हैं। इस दिन जागरूकता बढ़ाने और गरीबी के खिलाफ संघर्ष को स्वीकार करने के लिए संवाद और सहयोग को बढ़ावा दिया जाता है,ताकि 2030 तक गरीबी उन्मूलन के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य फईम अख्तर, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद हनीफ, रिजवाना, तबस्सुम जहां,नुसरा, गुलशन जहां,मुस्कान,नौशीन जहां, वर्षा रानी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











