Hardoi: यातायात नियमो का पालन करने के सम्बन्ध में किया गया जागरूक।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अरविंद कुमार सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज जनपद
Hardoi: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अरविंद कुमार सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज जनपद के महाविद्यालयों (स्नातक एवं परास्नातक) के छात्रो के मध्य जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक/लघु नाटिका का आयोजन कराया गया।
जनपद स्तर पर उक्त प्रतियोगिता में विजेता प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुरस्कृत किया जायेगा। समस्त विद्यार्थियो को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई तथा यातायात नियमो का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलाई गई साथ ही सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बुकलेट/पम्पलेट का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु आमजनमानस में जागरूकता पैदा करना है।
Also Read- Hardoi : हरदोई में बिजली उपकेंद्र पर हमला, कर्मचारी को पीटा, फर्नीचर तोड़ा, दस्तावेज फाड़े
What's Your Reaction?











