Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयुष विभाग की समीक्षा बैठक। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उन्होने 24 आयुष चिकित्सालय

By INA News Desk
Jan 22, 2026 - 18:59
53 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयुष विभाग की समीक्षा बैठक। 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयुष विभाग की समीक्षा बैठक। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उन्होने 24 आयुष चिकित्सालय के प्रस्ताव के सम्बन्ध मे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 आशा रावत से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पतालों मे दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेे। उन्होंने आरोग्य मन्दिर के बारे मे जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

बैठक में जिलाधिकारी ने होमोपैथिक, चिकित्सकों से वार्ता की तथा निर्देश दिये कि गोद लिये गये स्कूलो व आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आने वाले बच्चों का परीक्षण करें और बच्चों को दवायें उपलब्ध करायें, तथा 03 महीनों मे बच्चों मे क्या इम्प्रूवमेंट हुआ है, इसकी मानीटरिगं की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पतालों मे हर्बल गार्डेन बनाया जाये, तथा उसकी देखरेख की जाये। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 आशा रावत सहित सभी चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: विशेष अभियान तिथियों पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है - उप जिला निर्वाचन अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement