हरदोई: बड़ी कार्रवाई- लकड़ी से भरा एक ट्रक,एक हाइड्रा सहित 2 ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई, 5 गिरफ्तार

कोथावां सेक्शन अंतर्गत हत्याहरण के पास भिठरिया गांव में रात के अंधेरे में अवैध रूप से ठेकेदार माडल व लवकुश के द्वारा प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे थे, जिन्हे सुबह होते ही दबिश देकर पकड़ लिया गया। दूस....

By INA News Desk
Dec 8, 2024 - 14:11
542 Views
हरदोई: बड़ी कार्रवाई- लकड़ी से भरा एक ट्रक,एक हाइड्रा सहित 2 ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई, 5 गिरफ्तार

By INA News Hardoi.

रविवार को वन रेंज कछौना द्वारा अवैध कटान के विरूद्ध की गई छापेमारी में लकड़ी से भरी एक ट्रक,एक हाइड्रा तथा 2 ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई इसके साथ ही अवैध कटान में शामिल 5 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। रेंज परिसर लाकर लकड़ी से भरी दोनों ट्रेक्टर ट्राली को सीज किया गया जबकि ट्रक व हाइड्रा को सही कागज़ पाए जाने पर छोड़ दिया गया तथा अभियुक्तों के खिलाफ़ समुचित धाराओं में वाद दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें: 'ब्रांड प्रयागराज' को 'ग्लोबल' बनाने का बड़ा अवसर है महाकुम्भ 2025: मुख्यमंत्री

कोथावां सेक्शन अंतर्गत हत्याहरण के पास भिठरिया गांव में रात के अंधेरे में अवैध रूप से ठेकेदार माडल व लवकुश के द्वारा प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे थे, जिन्हे सुबह होते ही दबिश देकर पकड़ लिया गया। दूसरे अवैध कटान की सूचना दोपहर में प्राप्त हुई जो कि बेनीगंज सेक्शन अंतर्गत गोमती नदी के किनारे स्थित ग्राम ढखौना का मामला था। देर रात्रि में पलिया लखनऊ मार्ग पर गस्त के दौरान एक ट्रक व एक हाइड्रा को पकड़कर रेंज परिसर में खड़ा किया गया।

पातन व अभिवहन संबंधी प्रपत्र सही पाए जाने पर उक्त ट्रक व हाइड्रा को छोड़ दिया गया। देर रात्रि तक की गई कार्यवाहियों में कुल 2 ट्रेक्टर ट्राली मय लकड़ी को सीज व 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन, डिप्टी रेंजर सुशील कुमार, वन दरोगा सत्यम सिंह, वन रक्षक रोहित शर्मा, अशोक कुमार, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow