Ayodhya : अयोध्या में सशक्त किशोरी और सशक्त समाज के संदेश के साथ 500 बालिकाओं ने निकाली पदयात्रा
यह पदयात्रा नन्सा बाजार से शुरू होकर करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए तारुन थाना परिसर में संपन्न हुई। रास्ते में सहसीपुर गांव में पदयात्रा का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा के समापन
अयोध्या में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत बालिकाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में लगभग 500 किशोरियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और समाज को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
यह पदयात्रा नन्सा बाजार से शुरू होकर करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए तारुन थाना परिसर में संपन्न हुई। रास्ते में सहसीपुर गांव में पदयात्रा का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया। उन्हें साइबर अपराधों से बचने के तरीके और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली किशोरियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









