Ayodhya : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, देवबक्श वर्मा फिर चुने गए अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार सिंह और शेख मोहम्मद इशहाक भी शामिल हैं। महामंत्री पद पर ओमप्रकाश वर्मा और पवन कुमार पांडे को जगह

Dec 14, 2025 - 21:51
 0  17
Ayodhya : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, देवबक्श वर्मा फिर चुने गए अध्यक्ष
Ayodhya : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, देवबक्श वर्मा फिर चुने गए अध्यक्ष

अयोध्या में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक प्रेस क्लब के सभागार में हुई। इसमें सदस्यता नवीनीकरण, पत्रकारों के उत्पीड़न के समाधान और अगले साल की जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। तहसील स्तर के अध्यक्षों का चयन भी किया गया। देवबक्श वर्मा को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया गया। सुमित्रानंदन यादव उपाध्यक्ष और अवध राम यादव महामंत्री चुने गए।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार सिंह और शेख मोहम्मद इशहाक भी शामिल हैं। महामंत्री पद पर ओमप्रकाश वर्मा और पवन कुमार पांडे को जगह मिली। कोषाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य बने। मंत्री पद पर कृष्ण सिंगर मिश्र, संपूर्णानंद बागी और पुरुषोत्तम दास गुप्ता चुने गए। संगठन मंत्री जितेंद्र यादव और प्रचार मंत्री रमेश कुमार शर्मा नियुक्त हुए। ऑडिटर राम केर सिंह रहेंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश कुमार पांडे, हरिओम पांडे, कपिल देव वर्मा, सील चंद, कुमकुम भाग्य, मनु कुमार श्रीवास्तव और दिनेश कुमार शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रवीण कुमार चौहान, अजय कुमार पांडे, विक्रम पाल सिंह, आनंद गोपाल सिंह, रामसनेही लोध और रामराज हरिओम पांडे को चुना गया।

तहसील स्तर पर मिल्कीपुर के अध्यक्ष हृदय राम मिश्र, बीकापुर के अशोक कुमार वर्मा, रुदौली के रवि प्रकाश गुप्त, सदर के रामनाथ शर्मा और सोहावल के दयाशंकर मनोनीत हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष देवबक्श वर्मा ने कहा कि संगठन की ताकत से अयोध्या इकाई प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के रास्ते पर चलते हुए आगे बढ़ना है। खबर लिखते समय निष्पक्षता और समाज हित को ध्यान में रखना चाहिए। ईर्ष्या छोड़कर समाज के विकास के लिए काम करना होगा। संस्थापक के सपनों को पूरा करना जरूरी है।

उपाध्यक्ष सुमित्रानंदन यादव ने बताया कि पत्रकारिता पवित्र काम है। समाज का इस पर बड़ा भरोसा है। इस भरोसे को बनाए रखना होगा तभी समाज का भला होगा। उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संस्थापक की सोच अब साकार हो रही है। संगठन की शाखाएं पूरे देश में फैल रही हैं।

तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। सरकार को ग्रामीण पत्रकारों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। महामंत्री अवध राम यादव ने बताया कि कार्यकारिणी संगठन की रीढ़ है। संख्या बल से यह प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बन गया है। सरकार से ग्रामीण पत्रकारों के लिए विशेष ध्यान की अपेक्षा है।

बैठक में शेख मोहम्मद इशहाक, कुमकुम भाग्य, मनु श्रीवास्तव, रवि प्रकाश गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, रामसनेही, जितेंद्र यादव, पवन कुमार पांडे, दयाशंकर मौर्य, के यश मिश्रा और राजेश कुमार पांडे ने भी विचार रखे। सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

अंत में गर्मियों में अयोध्या में पत्रकार सम्मेलन कराने पर विस्तार से बात हुई। तहसील अध्यक्षों से कहा गया कि प्रदेश कमेटी के निर्देशों के अनुसार जल्दी अपनी कमेटियां बना लें ताकि सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जा सके। बैठक में संगठन की एकता और आगे की योजनाओं पर अच्छी चर्चा हुई।

Also Click : Hardoi : राइफल साफ करते समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow