अयोध्या: फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष बने सूर्य नारायण सिंह, महामंत्री गिरीश चंद्र तिवारी
देश के अति विशिष्ट माने जाने वाले फैजाबाद अधिवक्ता संघ अयोध्या के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह महामंत्री गिरीश चंद्र तिवारी वर्ष 2025 के पदाधिकारी चुने गए। उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जोखू प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग....
By INA News Ayodhya.
रिपोर्ट: देव बक्श वर्मा
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या के फैजाबाद बार एसोसिएशन जनपद अयोध्या का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में हुआ मतगणना भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नवयुवक कमेटी को विजई घोषित कराया।
देश के अति विशिष्ट माने जाने वाले फैजाबाद अधिवक्ता संघ अयोध्या के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह महामंत्री गिरीश चंद्र तिवारी वर्ष 2025 के पदाधिकारी चुने गए। उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जोखू प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया।
Also Read: देवबंद: प्रतिबंध के बाद वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे लोग, लग रहा जाम
2353 मतदाताओं में से 2131 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके 12 पदों के पदाधिकारी का चयन किया। चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर सूर्य नारायण सिंह 712 मत, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह 620 मत, महामंत्री गिरीश चंद्र तिवारी 739 मत, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा 621 मत पाकर विजई घोषित हुए। संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर ऋषि कुमार मिश्र संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर राजीव तिवारी, कार्यकारिणी ए पद पर पूर्णिमा सिंह, दिलीप मिश्र। कार्यकारिणी सी पद पर अरविंद पाण्डेय, ममता सिंह।
कार्यकारिणी सी पद पर माधव कृष्णा पांडे उर्फ लकी एवं मयंक तिवारी विजय घोषित किए गए। अधिवक्ता संघ के निर्वाचित पदाधिकारी को अधिवक्ताओं ने बधाई दी और फूल मालाओं से लादकर सबका भव्य स्वागत किया गया उनके समर्थकों ने लड्डू बाँटकर खुशियां मनाई। फैजाबाद बार एसोसिएशन जनपद अयोध्या के नई कमेटी का कार्यकाल 1 साल का होगा अगले वर्ष दिसंबर माह में पुनः चुनाव होगा क्योंकि यह कमेटी एक-एक साल के लिए चुनी जाती है इस चुनाव से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है सभी पदों पर प्रथम बार चुनाव जीत कर लोग आए हैं।
What's Your Reaction?