देवबंद: एकमुश्त समाधान योजना में 142 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की योजना के तहत अभी तक 142 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लिया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया करते हुए कहा कि एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकर...

Dec 18, 2024 - 23:01
 0  32
देवबंद: एकमुश्त समाधान योजना में 142 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

31 दिसंबर तक पंजीकरण करा लाभ उठाए‍ं: एक्सईएन

By INA News Deoband.

प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना का बिजली उपभोक्ता लाभ उठाने लगे हैं। अभी तक 142 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाया है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि से पूर्व योजना का लाभ लेने का आह्वान किया।

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की योजना के तहत अभी तक 142 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लिया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया करते हुए कहा कि एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

Also Read: अयोध्या: फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष बने सूर्य नारायण सिंह, महामंत्री गिरीश चंद्र तिवारी

इससे पूर्व पंजीकरण जरुर करा लें। कहा कि यदि इसके बाद भी किसी उपभोक्ता पर बिल बकाया पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना बिजली उपभोक्ताओं को काफी राहत पहुंचाने वाली है। इसमें उपभोक्ता पंजीकरण कराकर भारी छूट का लाभ उठा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow