देवबंद: प्रतिबंध के बाद वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे लोग, लग रहा जाम
दारुल उलूम छात्रावास के प्रभारी मौलाना मुनीरुद्दीन ने 15 दिसंबर को ऐलान जारी किया था। इसमें उन्होंने दारुल उलूम परिसर में वाहनों के खड़े करने पर रोक लगाई थी और बाहर से आने वाले मेहमानों को दारुल उलूम तक वाहन न लेकर ...
दारुल उलूम परिसर में वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई है रोक, चार दिनों से लोग परेशान
By INA News Deoband.
दारुल उलूम परिसर में वाहनों पर प्रतिबंध लगने के बाद लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वाहनों की पार्किंग की जगह न होने से सड़कों पर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। जिस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
दारुल उलूम छात्रावास के प्रभारी मौलाना मुनीरुद्दीन ने 15 दिसंबर को ऐलान जारी किया था। इसमें उन्होंने दारुल उलूम परिसर में वाहनों के खड़े करने पर रोक लगाई थी और बाहर से आने वाले मेहमानों को दारुल उलूम तक वाहन न लेकर आने की सलाह दी थी।
Also Read: शाहजहांपुर: वार्ड इसरार नगर में भूमाफिया ने नगर पालिका के पुराने भवन को तोड़कर बनाया रास्ता
इसके साथ ही उन्होंने परिसर में खड़े वाहनों को हटाने के लिए स्वामियों को तीन दिन का समय दिया गया। वरना इन वाहनों को पुलिस से उठवाए जाने की चेतावनी दी थी। वाहनों पर प्रतिबंध के चौथे दिन दारुल उलूम क्षेत्र में बुरा हाल रहा। पार्किंग की जगह न होने से कारें सड़क किनारे खड़ी की जा रही हैं। जिस कारण यहां जाम लगा रहा है। पैदल चलना तक मुश्किल है।
वहीं, बाहर से आने वाले लोगों की वाहनों को खड़ा करने को लेकर दारुल उलूम के गेटों पर तैनात चौकीदारों से कहासुनी भी हो रही है। चौकीदार आदेश का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था खत्म करने से बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?











