Madhya Pradesh News: बागेश्वर बाबा ने हिंदुओं को बताया डरपोक, बोले- हम उन्हें बनाएंगे कट्टर हिंदू।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार हिंदुओं को लेकर फिर से बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हिंदू डरपोक है हम उन्हें कट्टर हिंदू ....

By INA News Desk
Nov 17, 2024 - 11:38
106 Views
Madhya Pradesh News: बागेश्वर बाबा ने हिंदुओं को बताया डरपोक, बोले- हम उन्हें बनाएंगे कट्टर हिंदू।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार हिंदुओं को लेकर फिर से बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हिंदू डरपोक है हम उन्हें कट्टर हिंदू बनाने का काम करेंगे।

  • सनातन का सच्चा हिंदू बनाना है

बागेश्वर धाम की महाराज धीरेंद्र शास्त्री समय-समय पर हिंदुओं को जगाने के लिए बयान देते रहते हैं तो कभी हिंदू राष्ट्र बनाने की हिंदुओं से मांग करते हैं। एक बार फिर से उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने का बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि हमने देखा है कि अपने देश में हिंदू डरपोक है। हमें हिंदुओं को सनातन का सिपाही बनाना है। आगे कहा कि अगर हिंदू सोया नहीं होता तो 500 साल पहले ही राम मंदिर बनकर तैयार हो जाता। अगर अभी तक हिंदू सोया नहीं होता तो भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बन जाता। उन्होंने कहा कि हिंदू सोया हुआ है हिंदू बुजदिल है।हिंदुओं को हमेशा डर लगता है हम उनको मजबूती और हिम्मत देने का काम करेंगे।

  • वक्फ बोर्ड को हटाकर बनाएंगे सनातन बोर्ड

बागेश्वर धाम के महाराज ने कहा कि वक्फ बोर्ड को इसलिए हटाने की मांग की जा रही है। क्योंकि देखा गया है कि सन 2000 में वल्फ के पास हजारी कर जमीन थी लेकिन धीरे-धीरे सन 2024 आई और  बोर्ड के पास 8.5 लाख एकड़ जमीन हो गई। यह लोग तो दावा कर रहे हैं कि संसद भी उनकी जमीन में बनी हुई है। इसीलिए तो हम कह रहे हैं कि वक्फ बोर्ड को खत्म कर कर सनातन बोर्ड बनाना जरूरी है।

Also read- Political News: घुसपैठियों को भी कांग्रेस देगी गैस सिलेंडर, कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान।

  • तौकीर रजा पर साधा निशाना

धीरेंद्र शास्त्री ने तौकीर रजा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह 5 लाख आएंगे तो हम भी उनसे कहते हैं कि होड़ लगा लो। तो तौकीर रजा से कह दो कि आप भी आ जाओ, हम भी आ जाते हैं। कर लो तैयारी, क्या फायदा मिलेगा? उन्होंने आगे कहा कि मैं हिंदुओं से पूछना चाहता हूं कि उनके बाप में ताकत है या नहीं? अपने आप में ताकत है इसलिए हम 21 तारीख से 29 नवंबर तक निकल रहे हैं। हमें हिंदुओं को जगाना है इसीलिए आप हमारा साथ दें और हमारे साथ में मिलकर इस अभियान को बड़ा बनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow