Viral News: सांप ने शख्स को काटा, तो आ गया गुस्सा, फिर ऐसे लिया बदला...

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स के हाथ में एक सांप है जो आमतौर पर आपको कहीं नहीं दिखा होगा.....

Nov 17, 2024 - 11:50
149 Views
Viral News: सांप ने शख्स को काटा, तो आ गया गुस्सा, फिर ऐसे लिया बदला...

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक शख्स और सांप से जुड़ा हुआ है। जिसमें एक शख्स सांप को पकड़ा हुआ है तभी अचानक से सांप उसको काट लेता है। फिर बाद में शख्स उससे बदला लेने के लिए कुछ ऐसा करता है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह जाता है।

  • सांप से शख्स ने उसी के अंदाज में लिया बदला

इंटरनेट की दुनिया में रोजाना हजारों-लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ वीडियो तो लोगों को हंसाने के लिए बनाए जाते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखने के बाद आपके होश तक उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक शख्स और सांप से जुड़ा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स के हाथ में एक सांप है जो आमतौर पर आपको कहीं नहीं दिखा होगा। वो सांप अचानक हमला करते हुए शख्स के हाथ पर काट लेता है। इसके बाद शख्स को अचानक से गुस्सा आता है वह सांप को सबक सिखाने के लिए उसको काट लेता है। वहीं पास में खड़ा शख्स इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करता हैं। फिर इसको सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरीके से दंग रह जाते हैं।

Also Read- वायरल: एक ही बाइक पर 8 सवार, साथ में रजाई, गद्दे और बाल्टी भी, देखकर पुलिस भी हैरान

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को cutecomrade नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो का अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं 13 लाख से ज्यादा लोग वीडियो पर लाइक कर चुके हैं। तो वही इस वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा आखिरकार किसी ने पूरी मानव प्रजाति की तरफ से बदला लिया। दूसरे यूजर ने लिखा परफेक्ट बदला है। तीसरे यूजर ने लिखा अब वो किसी को नहीं काटेगा। चौथे यूजर ने लिखा सांप बोल रहा होगा कि बड़े खतरनाक लोग हैं। पांचवे यूजर ने लिखा सांप खतरा नहीं है बल्कि सांप खतरे में है। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow