आगरा: केबीसी 13 की विजेता दिव्यांग शिक्षिका हिमानी बुंदेला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली में आगामी 3 दिसंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर ने ताज नगरी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में खुशी की लहर फैला दी है। हिमानी के कार्यों ...

By INA News Desk
Nov 17, 2024 - 11:52
100 Views
आगरा: केबीसी 13 की विजेता दिव्यांग शिक्षिका हिमानी बुंदेला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
Advertisement
Advertisement

सार-

  • 3 दिसंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
  • हिमानी के कार्यों को देखते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण सम्मानों से नवाजा गया है
  • राज्य सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन विभाग का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया है
  • उन्हें राज्य गौरव पुरस्कार और राज्य पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ रोल मॉडल) भी प्राप्त हुआ है

By INA News Desk Agra.

केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्टेशन, आगरा की दिव्यांग शिक्षिका हिमानी बुंदेला, जिन्हें केबीसी 13 की विजेता के रूप में भी जाना जाता है, को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आगामी 3 दिसंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर ने ताज नगरी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में खुशी की लहर फैला दी है। हिमानी के कार्यों को देखते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण सम्मानों से नवाजा गया है। राज्य सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन विभाग का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें राज्य गौरव पुरस्कार और राज्य पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ रोल मॉडल) भी प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़: हिस्ट्रीशीटर ने दरोगा को सरेआम पीटा, दाहिना हाथ टूटा

इसके अलावा, पूर्व राज्यपाल राम नाईक और वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भी उन्हें विशेष सम्मान दिया गया है। हिमानी बुंदेला, नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत शिक्षण पद्धतियों में नवाचार ला रही हैं। उनके समर्पण के कारण केंद्रीय विद्यालय के सामान्य छात्रों के साथ-साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (CWSN) भी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने समावेशी शिक्षा को एक नए स्तर पर ले जाते हुए, बच्चों को प्रेरित और सशक्त किया है। उनके कार्यों से न केवल विद्यालय का मान बढ़ा है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत का कार्य किया है। हिमानी बुंदेला को यह पुरस्कार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया जा रहा है। हिमानी ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों के लिए एक सशक्त अभियान चलाया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रही हैं।

उनके प्रयासों ने उन्हें राज्य स्तर पर मान्यता दिलाई है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।हिमानी के इस राष्ट्रीय पुरस्कार के चयन पर केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्टेशन के प्राचार्य प्रवीन कुमार मलिक ने खुशी जताई और कहा कि यह विद्यालय और आगरा के लिए गर्व का विषय है। हिमानी की यह उपलब्धि समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो दिव्यांगजन और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए नए आयाम खोल रही है।

यह भी पढ़ें- वायरल: एक ही बाइक पर 8 सवार, साथ में रजाई, गद्दे और बाल्टी भी, देखकर पुलिस भी हैरान

उन्होंने हिमानी को आगामी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हिमानी का मानना है कि शिक्षा और समाज सेवा को एकीकृत करना ही सच्ची सेवा है। उनके द्वारा किए गए कार्य समाज में दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही, वे समाज में जागरूकता फैलाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं। उन्हें केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार भी मिल चुका है और उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आगरा रत्न पुरस्कार सहित कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त किए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement