Viral News: दीदी ने हेलमेट की जगह लगा लिया पतिला, देखने वालों का चकरा गया दिमाग...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला स्कूटी चलाते समय अपने सिर पर हेलमेट की जगह ...

Nov 13, 2024 - 12:58
71 Views
Viral News: दीदी ने हेलमेट की जगह लगा लिया पतिला, देखने वालों का चकरा गया दिमाग...

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला स्कूटी चलाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन उसने हेलमेट की जगह पतिला लगा लिया है जिसे देखने के बाद हर किसी का दिमाग चकरा रहा है।

  • सर पर पतिला लगाकर स्कूटी चलाने निकली महिला

इंटरनेट की दुनिया में रोजाना ऐसे ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद आपका दिमाग खुद चकरा जाता है। फिर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि ऐसा करने की क्या जरूरत थी। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग जब दो पहिया वाहन चलाते हैं तो वह हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला स्कूटी चलाते समय अपने सिर पर हेलमेट की जगह एक पतीले का इस्तेमाल करती हुई दिखाई दी है।

वीडियो में देखा गया है कि महिला स्कूटी चला रही है। वहीं पास में दूसरा शख्स उसका वीडियो बना रहा होता है। जैसे ही शख्स उसके नजदीक पहुंचता है तो देखा है कि वह महिला हेलमेट की जगह किचन में इस्तेमाल किए जाने वाला पतिला लगाई हुई है। महिला की इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिरकार महिला ने हेलमेट की जगह पतीले का इस्तेमाल क्यों किया।

Also Read- Viral News: दुकानदार कपड़े चेंज से हुआ परेशान, दुकान पर लगाया ऐसा नोटिस, लोग लेने लगे मजा।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को laughwith_mm19 नाम से इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया गया है। वायरल वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि 3 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर लाइक की है तो वहीं कुछ वीडियो पर कमेंट करने से पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा लेवल 3 का हेलमेट। दूसरे यूजर ने लिखा भाई मुझे मारो मुझे मारो। तीसरे यूजर ने लिखा हेलमेट से 2 गुना सुरक्षित। चौथे यूजर ने लिखा अब पता चला कि मेरे घर का पतीला कहां गया। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी महिला की इस वीडियो पर अपने-अपने कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow