Viral News: अबकी बार इंसान ने कुत्ते पर किया हमला, देखें मजेदार वीडियो।

वीडियो इंसान और जानवरों से प्रेम की भी सामने आते हैं तो कुछ वीडियो ऐसी भी सामने आते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान....

Oct 31, 2024 - 11:23
188 Views
Viral News: अबकी बार इंसान ने कुत्ते पर किया हमला, देखें मजेदार वीडियो।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता इंसान पर नहीं बल्कि एक इंसान कुत्ते पर हमला करता हुआ दिखाई दिया है। इस घटना का वीडियो पास में खड़े एक शख्स ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसे लेकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

  • इंसान ने कुत्ते की गाल पर काटा

इंटरनेट की दुनिया में रोजाना सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होती है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान और परेशान हो जाता है कि ऐसा भी होता है। वीडियो इंसान और जानवरों से प्रेम की भी सामने आते हैं तो कुछ वीडियो ऐसी भी सामने आते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते है। अक्सर आपने देखा होगा कि कुत्ते इंसानों को काटकर अपने हमले का शिकार बना देते हैं क्या आपने कभी सोचा है कि एक इंसान भी कुत्ते को काटकर अपने हमले का शिकार बन सकता है। यह बात आपको थोड़ी हैरान कर देने वाली जरूर लगती होगी लेकिन यह हकीकत में है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स कुत्ते को दबाए हुए है और अपने दांत से उसे काट रहा है। वहीं कुत्ते की आवाज सुनकर पता चल रहा है कि उसे काफी दर्द हो रहा है। इसके बाद एक आदमी आकर उसे हटाता है और तब कुत्ता वहां से भागकर खुद को बचाता है। जिसका वीडियो पास में खड़ा है एक व्यक्ति बना लेता है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं।

Also Read- दिवाली की तरह नेपाल में होता है पांच दिवसीय तिहार पर्व, कुत्ता होता है नेपाल में एक दिन शाही मेहमान

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को bilal.ahm4द नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने इस पर लाइक भी किए हैं। जबकि का यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर कमेंट किया आंख के बदले आंख और दांत के बदले दांत। दूसरे यूजर ने लिखा हर कोई उस पर गुस्सा होगा क्योंकि वो कुत्ते को काट रहा है मगर जब वो कुत्ता उसे काटता है तो कोई कुछ नहीं बोलता। तीसरे यूजर ने लिखा लोगों ने कैसे इसे रिकॉर्ड किया और कुछ किया नहीं। इसी के साथ-साथ बाकी भी यूजर्स भी इस वीडियो पर कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow