Baitul : खाने में निकल रही इल्लियां, बच्चों का टूटा सब्र

चर्चा के दौरान नतीजा ये निकला कि छात्रावास का अधीक्षक पूरे विवाद की जड़ है। छात्रों को घटिया क्वालिटी का भोजन देना , छात्रों और स्टाफ के साथ अभद्रता से पेश आना और जनप्रतिनिधियों को स

Sep 18, 2025 - 15:39
 0  45
Baitul : खाने में निकल रही इल्लियां, बच्चों का टूटा सब्र
खाने में निकल रही इल्लियां, बच्चों का टूटा सब्र

  • एकलव्य स्कूल के बच्चे 40 किलोमीटर पैदल चलकर  पहुँच रहे थे कलेक्ट्रेट ,जानकारी मिलते ही कलेक्टर खुद ही पहुंचे बच्चों के बीच
  • पहले भी रहा इस स्कूल का विवादों से नाता,फिर भी नही हुआ कोई सुधार, छात्रों का फूटा आक्रोश,कलेक्टर ने की प्रिंसिपल के निलंबन की तैयारी निलंबन की तैयारी

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के  बैतूल  जिले के एकलव्य छात्रावास में छात्रों से हो रहे अमानवीय बर्ताव और करप्शन को लेकर छात्रावास के सभी छात्रों ने विद्रोह शुरू कर दिया और शाहपुर से बैतूल तक 40 किलोमीटर का पैदल मार्च करने निकल पड़े। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन के होश उड़ गए और खुद कलेक्टर सारे जरूरी काम छोड़कर शाहपुर के लिए रवाना हुए। कलेक्टर ने सबसे पहले छात्रों को हाइवे पर रोका और बसों से उन्हें वापस छात्रावास पहुंचाया गया इसके बाद कलेक्टर ने सुबह से शाम तक का समय छात्रावास में ही बिताया।इस दौरान छात्रों के अलावा छात्रावास अधीक्षक , स्कूल प्राचार्य , स्टाफ और जनप्रतिनिधियों से अलग अलग चर्चा की। चर्चा के दौरान नतीजा ये निकला कि छात्रावास का अधीक्षक पूरे विवाद की जड़ है। छात्रों को घटिया क्वालिटी का भोजन देना , छात्रों और स्टाफ के साथ अभद्रता से पेश आना और जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं देने जैसी दर्जनों शिकायते कलेक्टर को मिलीं जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल एक टीम बनाकर जांच शुरू करवा दी है।कलेक्टर के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद एकलव्य छात्रावास के अधीक्षक और स्कूल के प्राचार्य दोनो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी होने तक छात्रों पर निगरानी रखे जिससे उन्हें कोई डरा धमकाकर जांच प्रभावित ना कर सके। वहीं छात्रों का कहना है कि उन्हें छात्रावास में पूरी सुविधा नहीं मिल रही है खाना भी बेकार होता है चावल में इल्ली निकलती हैlइस पूरे मामले में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें पता चला कि शाहपुर स्कूल से बच्चे अपनी समस्याएं बताने के लिए पैदल चलकर कलेक्ट्रेट आ रहे है तो वे स्वयं ही बच्चों से मिलने पहुंचे थे और बच्चों से समस्याओं के बारे में जानकारी और स्कूल स्टाफ प्रिंसिपल से भी चर्चा की जिसमें पाया कि स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ भी खुद एक समस्या है इसलिए प्रिंसिपल के निलंबन की तैयारी की जा रही है।

Also Click : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल- हरदोई SP नीरज जादौन का तबादला, अलीगढ़ SSP बने; सोनभद्र के अशोक कुमार मीणा को मिली नई जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow