Bajpur : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का होटल पर छापा, दो महिलाओं और एक लड़की समेत तीन को पकड़ा

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान एक लड़की और दो लड़के होटल की दीवार कूदकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिन्हें कोतवाली पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लि

Jun 17, 2026 - 21:27
25 Views
Bajpur : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का होटल पर छापा, दो महिलाओं और एक लड़की समेत तीन को पकड़ा
Bajpur : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का होटल पर छापा, दो महिलाओं और एक लड़की समेत तीन को पकड़ा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में नैनीताल रोड पर लेवड़ा पुल के पास स्थित एक होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम प्रभारी संगीता चंद के नेतृत्व में कानूनगो कृपाल सिंह, लेखपाल हंसू लाल, कांस्टेबल सुरेश गिरी, महिला कांस्टेबल गीता जोशी और स्थानीय पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर कुसुम रावत ने होटल में अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दो महिलाओं और एक लड़की सहित कुल तीन लोगों को पकड़ा है।

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान एक लड़की और दो लड़के होटल की दीवार कूदकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिन्हें कोतवाली पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने होटल को दोनों तरफ से सील कर दिया है। टीम प्रभारी संगीता चंद द्वारा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग या परियोजना के सुपुर्द किया जाएगा।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडल- महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow