Ballia : राजस्व निरीक्षक ज़मीन नापने के बदले ₹5000 की रिश्वत लेते गिरफ़्तार

इस शिकायत को सही पाते हुए एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाई और सदर तहसील की पहली मंज़िल पर स्थित कमरा नंबर 22 (राजस्व निरीक्षक कक्ष) में छापा मारा। टीम ने बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गाँव के रहने वाले आरोपी राजस्व निरीक्षक रामप्रताप राम (पुत्र स्वर्गीय दि

Jun 17, 2026 - 21:25
 0  4
Ballia : राजस्व निरीक्षक ज़मीन नापने के बदले ₹5000 की रिश्वत लेते गिरफ़्तार
Ballia : राजस्व निरीक्षक ज़मीन नापने के बदले ₹5000 की रिश्वत लेते गिरफ़्तार

Report- Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ आज़मगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गाँव के रहने वाले पीड़ित अशोक कुमार सिंह (पुत्र स्वर्गीय सीताराम सिंह) ने आज़मगढ़ एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया था कि सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक रामप्रताप राम उनकी ज़मीन की पैमाइश (नापजोख) करने के नाम पर ₹5,000 की रिश्वत माँग रहे हैं।

इस शिकायत को सही पाते हुए एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाई और सदर तहसील की पहली मंज़िल पर स्थित कमरा नंबर 22 (राजस्व निरीक्षक कक्ष) में छापा मारा। टीम ने बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गाँव के रहने वाले आरोपी राजस्व निरीक्षक रामप्रताप राम (पुत्र स्वर्गीय दिलचन्द्र राम) को ₹5,000 की रिश्वत के नोटों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी और पैसों की बरामदगी के बाद टीम आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडल- महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow