Sambhal : भागीरथी तीर्थ से हटेगा अतिक्रमण, मुहर्रम पर रूट से छेड़छाड़ नहीं होगी; प्रशासन का सख्त संदेश

निरीक्षण के दौरान ऐतिहासिक भागीरथी तीर्थ का भी दौरा किया गया। अधिकारियों को यहां अस्थायी अतिक्रमण की शिकायत मिली, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जल्द कार्रवाई का ऐलान किया है। अधिकारियों के अनुसार भागीरथी तीर्थ के विकास के लिए शासन को पहले ही प्रस्ताव भेजा

Jun 17, 2026 - 21:31
16 Views
Sambhal : भागीरथी तीर्थ से हटेगा अतिक्रमण, मुहर्रम पर रूट से छेड़छाड़ नहीं होगी; प्रशासन का सख्त संदेश
Sambhal : भागीरथी तीर्थ से हटेगा अतिक्रमण, मुहर्रम पर रूट से छेड़छाड़ नहीं होगी; प्रशासन का सख्त संदेश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आगामी मुहर्रम और अन्य त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और निरीक्षण अभियान चलाया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान ऐतिहासिक भागीरथी तीर्थ का भी दौरा किया गया। अधिकारियों को यहां अस्थायी अतिक्रमण की शिकायत मिली, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जल्द कार्रवाई का ऐलान किया है। अधिकारियों के अनुसार भागीरथी तीर्थ के विकास के लिए शासन को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है और पत्राचार के माध्यम से इसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की योजना पर काम किया जाएगा।

प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में सरकारी जमीनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त और सुरक्षित रखने के लिए नगर पालिका व प्रशासन लगातार अभियान चला रहे हैं। मुहर्रम को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि ताजिए और जुलूस केवल पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे। किसी भी प्रकार के रूट परिवर्तन या नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम सहित सभी धार्मिक पर्व शासन की गाइडलाइन और वर्षों से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप ही मनाए जाएं, ताकि कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। प्रशासन के इस सख्त संदेश के बाद त्योहारों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडल- महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow