Lucknow : भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन- रिश्वत के आरोपों में हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी सस्पेंड

इसके साथ ही हरदोई की बिलग्राम नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। उन पर एक ठेकेदार से काम के भुगतान के बदले कमीशन और रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया

Jun 17, 2026 - 21:41
 0  8
Lucknow : भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन- रिश्वत के आरोपों में हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी सस्पेंड
AI Image; Lucknow : भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन- रिश्वत के आरोपों में हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति के तहत स्थानीय निकाय विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने हरदोई जिले में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को रिश्वत लेने के आरोपों में तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है और दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

स्थानीय निकाय के निदेशक अनुज कुमार झा ने हरदोई की शाहाबाद नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को रिश्वत के आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया। यह कदम हरदोई के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) और शाहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष से मिली रिपोर्ट के बाद उठाया गया है।

इसके साथ ही हरदोई की बिलग्राम नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। उन पर एक ठेकेदार से काम के भुगतान के बदले कमीशन और रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने और हरदोई के जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद उन्हें भी तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।

स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने साफ किया है कि नगर निकायों में पारदर्शिता और ईमानदारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार या पैसों की गड़बड़ी के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद सख्त है। नगर विकास मंत्री ए के शर्मा और प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद के निर्देशों के पालन में ही इन दोनों अधिकारियों पर यह त्वरित कार्रवाई की गई है।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडल- महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow