Hardoi : गांधी मैदान में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, राज्यसभा सांसद ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सांसद अमरपाल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत बनाया है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक और केमिकल मुक्त खेती अपनाने की अपील क

Jun 17, 2026 - 21:44
 0  6
Hardoi : गांधी मैदान में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, राज्यसभा सांसद ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Hardoi : गांधी मैदान में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, राज्यसभा सांसद ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

हरदोई के गांधी मैदान में केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने कहा कि यह सम्मेलन सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को देश के हर नागरिक तक पहुंचाना है।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती शामिल हुईं। कार्यक्रम का संयोजन अविनाश मिश्र और संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने किया। इस दौरान जिले के प्रबुद्धजन, कामकाजी वर्ग और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।

सांसद अमरपाल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत बनाया है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक और केमिकल मुक्त खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि एक देशी गाय सात एकड़ ज़मीन के लिए जैविक खाद दे सकती है, जिससे खेती की लागत घटेगी और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। उन्होंने देश में सड़कों के जाल, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और हथियारों के निर्यात को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि बीते 12 वर्षों में करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है और प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान दिए गए हैं। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और सैन्य उपकरणों के निर्यात का भी ज़िक्र किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, वंदे भारत ट्रेनों, मेक इन इंडिया और सूर्य घर योजना की सराहना की।

इससे पहले जिला पंचायत सभागार में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सेना में चुने गए स्थानीय युवाओं निखिल गुप्ता, आदेश कुशवाहा, बिजय और मोहित पाल को सम्मानित किया। इस सम्मेलन में विद्याराम वर्मा, अशोक सिंह, विमल सिंह, श्रीकृष्ण शास्त्री, संजीव अग्रवाल, बालकृष्ण जिन्दल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडल- महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow